14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में 2675 लोग

मेदिनीनगर कोरोना संक्रमण से पलामू को मुक्त रखने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी है। पिछले मार्च माह में विभिन्न राज्यों और दूसरे देशों से 2675 लोग पलामू पहुंचे हैं। सभी को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। होम क्वरंटाइन पर 14 दिनों के लिए रखा गया है। एक घर एकांत कमरे पर वे लोग रह रहे हैं। 14 दिनों के बाद अगर लक्षण नहीं मिला तो वह लोग आम लोगों के बीच रह सकेंगे। दरअसल बाहर से आने वाले लोग जांच कराने के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां चिकित्सक व कर्मचारी उनका प्राथमिक उपचार के बाद 14 दिनों के होम क्वरंटाइन पर रहने की सलाह दे रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 05:36 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 05:36 PM (IST)
14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में 2675 लोग
14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में 2675 लोग

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : कोरोना संक्रमण से पलामू को मुक्त रखने की दिशा में विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी है। पिछले मार्च माह में विभिन्न राज्यों और दूसरे देशों से 2675 लोग पलामू पहुंचे हैं। सभी को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। होम क्वारंटाइन पर 14 दिनों के लिए रखा गया है। एक घर एकांत कमरे पर वे लोग रह रहे हैं। 14 दिनों के बाद अगर लक्षण नहीं मिला तो वह लोग आम लोगों के बीच रह सकेंगे। दरअसल, बाहर से आने वाले लोग जांच कराने के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां चिकित्सक व कर्मचारी उनका प्राथमिक उपचार के बाद 14 दिनों के होम क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दे रहे। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा पाटन में 389 लोग बाहर से आए हैं। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें होम क्वरंटाइन पर रखा गया है। इसी तरह चैनपुर में 350, विश्रामपुर 323, पांकी तीन सौ, लेस्लीगंज 212, छतरपुर 206, हुसैनाबाद 279, हरिहरगंज 177, मनातू 147, सदर क्षेत्र के 253 लोग होम क्वारंटाइन पर रखे गए हैं। पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे 39 लोगों को होम क्वारंटाइन पर भेजा गया है। इधर पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय को कोरोना कंट्रोल रूम बनाया गया है। पलामू के सिविल सर्जन पूरे दिन यहां बैठकर जिले भर की निगरानी कर रहे हैं। सिविल सर्जन डा जॉन एफ कनेडी ने बताया कि पलामू में अब तक एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। विभिन्न क्षेत्रों के 2675 लोगों को अब तक होम क्वारंटाइन पर भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी