अपहृत विवाहिता बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीगनर : पलामू पुलिस ने विगत दिनों जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ीकला गांव से अपहृत विव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 06:52 PM (IST)
अपहृत विवाहिता बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
अपहृत विवाहिता बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीगनर : पलामू पुलिस ने विगत दिनों जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पहाड़ीकला गांव से अपहृत विवाहिता को सोमवार को पड़वा थाना से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पड़वा के सुजीत कुमार मेहता उर्फ प्रफुल्ल व जयप्रकाश शर्मा व पहाड़ीकला की मीना देवी शामिल है।

पुलिस के अनुसार पहाड़ीकला गांव की एक विवाहिता कमला देवी (काल्पनिक नाम) की दूसरी शादी कराने के बहाने अपहरण कर लिया था। बताया जाता है कि अपहृता को किसी बड़े शहर में ले जाकर बेचने की योजना तैयार की गई थी। इसे लेकर मीना देवी हमेशा उसे बेहतर जीवन का सब्जबाग दिखाते रहती थी। मौका देख कर मीना देवी उसे अपने जाल में बुरी तरह फंसा ली। बाद में अपने सहयोगियों के साथ उक्त महिला का अपहरण कर लिया। विवाहिता के घर नहीं पहुंचने पर उसके पिता ने गांव वालों से पूछताछ की। इस क्रम में पता चला कि अंतिम बार उसे मीना देवी के साथ देखा गया था। तत्काल इसकी सूचना लेस्लीगंज पुलिस को दे दी गई।

पुलिस कांड दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पड़वा निवासी जयप्रकाश शर्मा के आवास पर किसी महिला को रखा गया है। इसी आधार पर पुलिस ने विवाहिता महिला को बरामद कर लिया। बाद में इसके निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक लाल रंग की स्कूटी जेएच 01एएम 8897 व चार मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार इसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना है। बताया जाता है कि गिरोह के तार दूसरे प्रदेशों से जुड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी