स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी

संसू, हुसैनाबाद , पलामू : हुसैनाबाद राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ का

By Edited By: Publish:Tue, 23 Aug 2016 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2016 07:16 PM (IST)
स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा भी जरूरी

संसू, हुसैनाबाद , पलामू : हुसैनाबाद राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार ¨सह, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम के अलावे छात्र नेता गौतम पटेल, रंजीत कुमार ¨सह, श्रीराम ¨सह बतौर अतिथि उपस्थित थे। राष्ट्रगान कार्यक्रम के बाद एक सादा समारोह का आयोजन किया गया। इसके पूर्व संपन्न विभिन्न गतिविधियों में सफल प्रतिभागियों के बीच प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इन सभी विजेता छात्रों को अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार ¨सह ने सम्मानित किया। मौके पर एसडीओ ¨सह ने कहा कि आजादी के 70वें साल बीत जाने के बाद लोगों में गुणात्मक सुधार नहीं हो पाया है। इससे राष्ट्र के विकास में गतिरोध उत्पन्न हो रहा है। बच्चो में स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा की भी जरुरत है। देश के खातिर नि:स्वार्थ प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बताए सिद्धांत पर चलने से ही राष्ट्र सशक्त होगा। सिर्फ कागज के पन्नों पर सिमट कर रहने से देश व समाज का भला नहीं होने वाला है। विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष रामेश्वर राम ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। महापुरुषों के पद चिन्हों पर चल कर राष्ट्र के सुयोग्य नागरिक बन सकते हैं। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ¨सह ने कहा कि आज महापुरुषों की जीवनी से सीख लेकर राष्ट्र के विकास के लिए आगे आना होगा। मौके पर उपस्थित लोगों में देश को आगे बढ़ाने की शपथ ली। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर मेहता ने किया। मौके पर शिक्षक उदय प्रताप ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, राकेश कुमार गुप्ता, जुबैर अंसारी, गौरी शंकर चौबे, राजेश सिन्हा, शिक्षिका पुष्पा कुमारी, सुष्मा पांडेय, स्नेहलता कुमारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी