इतिहास का क्लास रूम बना पशुओं का आशियाना

संस,मेदिनीनगर : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक वातावरण बनाने की कोशिश अब भ

By Edited By: Publish:Tue, 23 Aug 2016 06:36 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2016 06:36 PM (IST)
इतिहास का क्लास रूम बना पशुओं का आशियाना

संस,मेदिनीनगर : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक वातावरण बनाने की कोशिश अब भी नाकाम साबित हो रही है। विवि के अंगीभूत इकाई समेत स्थाई व अस्थाई महाविद्यालयों में शिक्षा के नाम पर पैसों का दोहन किया जा रहा है। अधिकतर विभागों की कक्षाएं आज भी नियमित संचालित नहीं होती हैं। एनपीयू की अंगीभूत इकाई गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में भी नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं। मंगलवार दिन के 12.20 बज रहे थे। कालेज के इतिहास विभाग के कक्ष संख्या तीन में न तो शिक्षक थे और न ही विद्यार्थी। यह कक्ष पशुओं का आशियाना बना हुआ था। विद्यार्थियों ने बताया कि रूम नंबर तीन में 10.30 बजे से ही पशुओं का झुंड मौजूद है। इस मामले को लेकर आप्सू के अध्यक्ष कमलेश पांडेय व जीएलए कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी समेत अन्य छात्र नेताओं ने कालेज के प्राचार्य डॉ. जय गोपाल धर दुबे से मुलाकात की और कालेज के कक्षाओं की बदहाल स्थिति पर जमकर बहस हुई। प्राचार्य ने साफ लहजे में कह दिया कि आज कक्षाएं संचालित नहीं हुई हैं। स्नातकोत्तर इतिहास विषय में नामांकन के लिए मेधा सूची तैयार करने में विभाग के शिक्षकों की व्यस्तता को कारण बताया। लोगों ने कहा कि अधिकतर विभाग समय से पहले ही बंद कर दिए जाते हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व जागरण ने समय से पहले विभागों में ताला लटकने संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बावजूद अब भी स्थिति में बदलाव नहीं आया है। गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में प्राध्यापकों की मनमानी अब भी जारी है।

बाक्स : इतिहास विभाग के शिक्षक मेधा सूची तैयार करने में व्यस्त हैं। इसलिए मंगलवार को इतिहास की कक्षा संचालित नहीं हो सकी। कक्षा में पशुओं का झुंड कैसे आया इसकी तहकीकात की जाएगी।

डॉ. जय गोपाल धर दुबे, प्राचार्य, जीएलए कालेज, मेदिनीनगर।

chat bot
आपका साथी