अद्वितीय है देश की रक्षा के लिए शहादत

मेदिनीनगर: देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए हमारे जवान विकट परिस्थितियों कर्तव्यों का निर्वहन

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 09:23 PM (IST)
अद्वितीय है देश की रक्षा के लिए शहादत

मेदिनीनगर: देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए हमारे जवान विकट परिस्थितियों कर्तव्यों का निर्वहन करते है। देश की रक्षा करने में इनकी शहादत का कोई जोड़ नहीं है। आज इनके साहस का परिणाम है कि हम आजादी की सांस ले सकते है। यह बाते झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने कही। वे मंगलवार को स्थानीय नगर भवन में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष कर्नल संजय ¨सह ने की। पूर्व मंत्री ने देश में जो वर्तमान हालात उत्पन्न हो रहे है। उससे देश को एक बार फिर शहादत देने वाले वीर सैनिकों की जरूरत महसूस की जा रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए महिलायें अपना बेटा, पति व अन्य रिश्तेदारों को कुर्बान कर देती है। देश इन वीर नारियों के कुर्बानी का सदा याद रखेगा। कहा कि जवान देश की सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो रहे है। इनके अदम्य साहस का देश हमेशा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक देश भक्ति पर आधारित गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को पलामू के उपविकास आयुक्त रविशंकर वर्मा, प्रो. एससी मिश्रा, अविनाश वर्मा, अविनाश देव, परिचारी प्रवर मेजर समीर कुमार, इंदु भगत, रूपा ¨सह, राजहंस अग्रवाल, मनोज गुप्ता, लालकेश्वर, राजेन्द्र साहु, ब्रजेश शुक्ला आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कारगिल में देश की रक्षा में शहीद हुए युगम्बर दीक्षित की पत्नी उषा दीक्षित सहित शहीद प्रबोध महतो की पत्नी पुष्पम देवी, अखिलेश्वर तिवारी की पत्नी दयावंती देवी, सबीना बेगम, रंजीत तिर्की की पत्नी सरिता तिर्की व वायु सेना के शहीद अधिकारी मन्नू अखौरी के पिता कर्नल संजय अखौरी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी