झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

मेदिनीनगर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व संचालित सरकार में अफसरशाही चरम पर है। अधि

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 09:19 PM (IST)
झामुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

मेदिनीनगर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व संचालित सरकार में अफसरशाही चरम पर है। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। राज्य को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कही। वे सोमवार की शाम स्थानीय छह मुहान पर पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया। सरकार विरोधी नारे लगाए गए। मौके पर मनव्वर जमां खां, एकबाल अहमद, मुन्ना सिन्हा, राजमुनी मेहता, बीरेंद्र पासवान, कमाल खां, प्रभात सिन्हा, मनोज सहाय, संजय प्रसाद, सुधाकर भानू, राजेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी