धूल भरी आंधी ने बढ़ाई परेशानी

मेदिनीनगर : धूल भरी आंधी ने बुधवार को जिलेवासियों की परेशानी बढ़ा दी। दिन में दो बार सुबह व शाम क

By Edited By: Publish:Wed, 25 May 2016 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 25 May 2016 10:25 PM (IST)
धूल भरी आंधी ने बढ़ाई परेशानी

मेदिनीनगर : धूल भरी आंधी ने बुधवार को जिलेवासियों की परेशानी बढ़ा दी। दिन में दो बार सुबह व शाम की धूल भरी आंधी से कई पेड़ गिर गए। साथ ही कई घरों के खपरैल इधर आंधी तूफान से कई घरों को नुकसान हुआ और उनके छत उड़ गए। मेदिनीनगर शहर में आंधी का खासा असर रहा। दुकानों पर लगे होर्डिंग व बोर्ड उड़ गए या फटकर बर्बाद हो गए। पेड़ की टहनियां टूट जाने से कई स्थानों पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। धूल भरी आंधी का आलम यह था कि लोगों ने पेड़, तार, पोल आदि गिरने के डर से सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली।

बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह में तीन बार आई आंधी ने व्यापक नुकसान पहुंचाई है। बुधवार की आंधी ने हुसैनाबाद, छतरपुर, हरिहरगंज समेत कई इलाका में तबाही मचाई है। नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में आंधी बारिश के कारण विशुनपुर पंचायत के बारा गांव में कई घर को नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण कई लोग घायल हो गए हैं। गांव के बीरेंद्र पासवान, दशरथ पासवान के घर पर ताड़ का पेड़ गिर गया। इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ के गिरने से दोनों परिवार के कई लोग जख्मी हो गए। इधर आंधी बारिश के कारण नावाटांड़ पंचायत समेत कई गांव के घर का क्षति हुई है। कई घर के छत उड़ने से लोगों के समक्ष रहने का संकट उत्पन्न हो गया है।

chat bot
आपका साथी