सर्वसम्मति से चुनी गई सेविका

पोलपोल, पलामू : सदर प्रखंड के चकबरेवा में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन सर्वसम्मति से आमसभा में क

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 07:24 PM (IST)
सर्वसम्मति से चुनी गई सेविका

पोलपोल, पलामू : सदर प्रखंड के चकबरेवा में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन सर्वसम्मति से आमसभा में की गई है। चयन आमसभा में नहीं किए जाने का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। उक्त बातें पोलपोल मुखिया प्रमिला देवी ने कही। कहा कि दो फरवरी को आमसभा की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पर्यवेक्षिका व सीडीपीओ की मौजूदगी में विधवा को प्राथमिकता देते हुए नीरज कुंअर का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस मामले में सीडीपीओ ने बताया कि चकबरेवा में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका चयन को ले आमसभा आयोजित की गई थी। चुनाव के वक्त किसी ने भी आपत्ति नहीं की थी। चयन के बाद मामला आया है तो इसे देखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी