कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग से जुड़े कर्मियों ने शुक्रवार को स

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 07:16 PM (IST)
कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग से जुड़े कर्मियों ने शुक्रवार को सरकार के वादा खिलाफी पर विरोध प्रदर्शित किया। काला बिल्ला लगाकर कार्यों का निष्पादन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार फरवरी 2014 में दिये गये आश्वासन के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। इसके खिलाफ संघ द्वारा सरकार को चेतावनी के रूप में राज्यभर के समाहरणालय कर्मी छह से आठ फरवरी तक काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे है। इसके अगले चरण में नौ फरवरी को जिलास्तर पर एकदिवसीय धरना तथा 24 फरवरी को कैंडल मार्च आयोजित किया जएगा। इसके बाद भी सरकार ने अपने आश्वासनों को पूरा नहीं किया तो आगामी दो मार्च को रांची के बिरसा चौक पर महाधरना का कार्यक्रम तय किया गया है। श्री तिवारी ने बताया कि उक्त अवधि तक पूर्व में सरकार द्वार नीतिगत रूप से स्वीकार किये गये 18 सूत्री मांगों लागू नहीं किया जाता तो हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान संघ के जिला सचिव रंजय कुमार ¨सह सहित देवेंद्र कुमार, सुधीर कुमार सिन्हा, मृत्युंजय कुमार ¨सह, सच्चिदा राम, सुरज कुमार राम, सुबोध कुमार शुक्ला, मोहन प्रसाद, प्रेम कुमार, अंकिता वर्मा, कुणाल किशोर, अशोक कुमार आदि सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी