गीत से राजभाषा का प्रचार करेंगे रेलकर्मी

मेदिनीनगर: स्थानीय रेलकर्मी अपने दैनिक सहित निजी कार्यों में राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए

By Edited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 07:09 PM (IST)
गीत से राजभाषा का प्रचार करेंगे रेलकर्मी

मेदिनीनगर: स्थानीय रेलकर्मी अपने दैनिक सहित निजी कार्यों में राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए गीत संगीत के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेंगे। यह संकल्प बुधवार की शाम स्थानीय रेलवे क्लब में आयोजित राजभाषा पखवारा के समापन समारोह में लिया गया। इसी के साथ गत एक पखवारे से चल रहे कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मंडल यातायात प्रबंधक एके पांडेय उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में रेल न्यायिक दंडाधकारी राजीव त्रिपाठी, मंडल चिकित्सक केएस लाल, एस दूबे व प्रो. विजय कुमार शुक्ला मंचासीन रहे। समारोह में कुल 64 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के के सचिव अर¨वद कुमार सिन्हा ने किया। इससे पूर्व स्टेशन प्रबंधक जीपी हांसदा ने अतिथियों का पुष्प गुच्व्छ देकर स्वागत किया। इसमें भावपूर्ण माहौल में गढ़वा रोड के स्टेशप प्रबंधक एसके दास व डालटनगंज के स्टेशन प्रबंधक जीपी हांसदा को उनके अंतिम कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन श्री हांसदा ने किया।

उत्साहित दिखे सफल प्रतिभागी

मेदिनीनगर: राजभाषा पखवारा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इनमें अबोली शेखर, अनिमा सिन्हा, हर्ष राज, निकिता केरकटा, रिषभ आर्दश्, अनुज प्रभाकर, सिद्धार्थ सिन्हा, रोहित कुमार, उपेंद्र कुमार, सृजन राज, शिप्रा तिवारी, संतोष कुमार, विजय कुमार, अन्वेषा प्रियम, अन्वेषा ¨सह, हर्षिता कुमारी, भजु कुमार, हर्षराज तिवारी, अंजली कुमारी, विकास प्रधान, रितिक राज, दिप्ती कुमारी व गौरव कुमार ¨सह के नाम शामिल थे। वहीं अपने पति को जानिए प्रतियोगिता में प्रथम रहीं श्रीमती अनामिका, सीमा श्रीवास्तव व ललीता ¨सह, दूसरे स्थान पर रहीं श्रीमती ¨कडों तिर्की व दिव्या केरकटा तथा तीसरे स्थान पर राही श्रीमती उषा प्रधान को भी पुरस्कृत किया गया।

chat bot
आपका साथी