12342 की हुई स्क्रीनिग, 8121 की पूरी हुई क्वारंटाइन अवधि

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर पलामू में लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। बेवजह सड़कों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 05:56 PM (IST)
12342 की हुई स्क्रीनिग, 8121 की पूरी हुई क्वारंटाइन अवधि
12342 की हुई स्क्रीनिग, 8121 की पूरी हुई क्वारंटाइन अवधि

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू में लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती दिखा रही है। कई वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई हो रही है। अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में ही समय गुजार रहे हैं। कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी है। एक-एक लोगों को चिह्नित कर स्क्रीनिग कराई जा रही है। साथ ही पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित कंट्रोल रूम में आंकड़ा का संकलन भी हो रहा है। विभागीय टीम लगातार प्रखंड व पंचायत स्तर पर निगरानी कर रही है। अब तक बाहर आने वाले 12342 लोगों की स्क्रीनिग हो सकी है। इसमें 12049 दूसरे राज्य से आए प्रवासी और 293 लोग दूसरे देशों से पलामू लौटे हैं। विभिन्न प्रखंड अस्पतालों में सबकी स्क्रीनिग की गई है। स्क्रीनिग के बाद 12287 लोगों को क्वारंटाइन पर भेज दिया गया। 293 विदेश से आए लोगों के अलावा 7427 लोगों होम और 401 लोगों ने पंचायतों में स्थित सेंटरों पर क्वारंटाइन की समयावधि पूरी की। अब भी 2429 लोग होम क्वारंटाइन और 1737 लोग सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों में हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक चैनपुर में 1523, लेस्लीगंज में 764, विश्रामपुर में 1536, छतरपुर में 2009, हरिहरगंज में 1349, हुसैनाबाद में 1242, मनातू में 862, पाटन में 1152, पांकी में 956, सदर प्रखंड में 855 और नगर निगम क्षेत्र में 94 व्यक्ति पहुंचा है। विभाग की मानें तो सभी की स्क्रीनिग की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार सहिया कोरोना के मरीजों की तलाश में घर-घर घूम रही हैं। प्रक्रिया है कि व्यक्ति की स्क्रीनिग के बाद अस्पताल से क्वारंटाइन की सलाह दी जाती है। इससे संबंधित सूचना पत्र जारी करते हुए सहिया को दिया जाता है। सहिया उस सूचना को लेकर संबंधित व्यक्ति के घर के बाहर चिपकाती हैं। साथ ही हिदायत दी जाती है कि वह व्यक्ति 14 दिनों के एकांत कमरा में ही रहे। इधर, पलामू में 81 लोगों का ब्लड सैंपल का जांच रिपोर्ट लैब से आ चुका है। कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

chat bot
आपका साथी