पलामू में दूसरे दिन भी लगे भूकंप झटके

मेदिनीनगर,पलामू : भूकंप के झटके से रविवार को दूसरे दिन भी पलामू थोड़ी देर के लिए कांप उठा। कई क्षेत्र

By Edited By: Publish:Sun, 26 Apr 2015 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2015 11:10 PM (IST)
पलामू में दूसरे दिन भी लगे भूकंप झटके

मेदिनीनगर,पलामू : भूकंप के झटके से रविवार को दूसरे दिन भी पलामू थोड़ी देर के लिए कांप उठा। कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग मकान व दुकानों से बाहर निकल पड़े। भूकंप का यह झटका दोपहर 12 बजकर 45 मिनट व दूसरा झटका दो बजकर 16 मिनट में लगा। कुर्सी-मेजें व हिलते खिड़की-दरवाजे से लोग कुछ देर के लिए घरों से बाहर निकल पड़े। इधर भूकंप से जिले के किसी क्षेत्र से क्षति की सूचना नहीं है।

हुसैनाबाद में भूकंप से अफ रातफ री

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज क्षेत्र में रविवार को दूसरे दिल भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। घरों से लोग बेतहाशा बाहर निकल पड़े। हैदरनगर बाजार क्षेत्र में अफ रा-तफ री मच गई। तीनो प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने भूकंप के झटके महसूस किए। हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय वर्मा व मोहम्मदगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि अबतक क्षेत्र के किसी हिस्से से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बार-बार आए झटके के बाद लोग अभी भी दहशत में हैं। अधिकारियों ने लोगों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है। लगातार भूकंप के झटके से भयभीत सभी समुदाय के लोग अपने अपने तरीके से पूजा अर्चना में लग गए हैं। रविवार को झटका महसूस करने वाले लोगों ने बताया कि वह चौकन्ना रहेंगे।

chat bot
आपका साथी