देवरी पंचायत को नशामुक्त बनाएंगे

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी कला पंचायत सचिवालय में रविवार को महा जनपंचायत आयोजित की

By Edited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2015 10:42 PM (IST)
देवरी पंचायत को नशामुक्त बनाएंगे

हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी कला पंचायत सचिवालय में रविवार को महा जनपंचायत आयोजित की गई। इसमे चार वर्षो के विकास कार्यो की समीक्षा की गई। आगामी वर्षो के लिए विकास कार्य का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पंचायत के मुखिया रामाशकर चौधरी एवं पंचायत समिति सदस्य अभय कुमार सिंह एवं सभी वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से पंचायत में बेहतर कार्य को लाइफ लाइन तैयार की।

पंचायत वासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी दिनों में पंचायत को नशा मुक्त एवं उदंडता मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा सोन नदी से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से हुसैनाबाद नगर पंचायत के तर्ज पर पंचायत वासियों को पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की गई। ऐसा नहीं किए जाने पर 10 मई से देवरी कलां स्थित पंप हाउस पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने की घोषणा की गई। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को हिदायत दी गई कि पुलिस आम जनता के अच्छे कार्यो में सहयोग करे। बेवजह परेशान करने पर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध कभी भी सड़क पर ग्रामीण उतर जाएंगे। मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने पंचायत में संचालित विकास योजनाओं एवं चयनित इंदिरा आवास व पेंशन की अद्यतन जानकारी दी गई।

मौके पर उपमुखिया शाति देवी, अमीर हसन, मोहन चौधरी, भोला सिंह, मनु पाण्डेय, कामेश्वर चौहान, सुरेंद्र चौधरी, मेघनाथ ठाकुर, सुनिल सिंह, बैद्य महेंद्र ठाकुर सहित महिला पुरूष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी