एसबीआई कचहरी शाखा से 55 हजार नकद ले उड़े उचक्के

मेदिनीनगर : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सोमवार को रूपए जमा करने पहुंचे एक होमगार्ड जवान के 5

By Edited By: Publish:Wed, 21 Jan 2015 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jan 2015 01:39 AM (IST)
एसबीआई कचहरी शाखा से 55 हजार नकद ले उड़े उचक्के

मेदिनीनगर : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में सोमवार को रूपए जमा करने पहुंचे एक होमगार्ड जवान के 55 हजार रूपए गायब हो गए। इसकी सूचना शहर थाना को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जाता है कि चैनपुर के हरिनामाड़ निवासी होमगार्ड जवान बसंत तिवारी स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी के 55 हजार रूपए निकाल कर एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करने गए थे। पंक्ति में खड़ा थे। इसी बीच रूपए से भरा थैला काउंटर पर रखा। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने थैला से रूपए उड़ा लिए। काफी छानबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब सीसीटीवी से फुटेज के जरिए इसका जांच कराएगी।

chat bot
आपका साथी