लुटेरों ने गोली मारकर व्यवसायी को किया घायल, रांची रेफर

By Edited By: Publish:Tue, 15 Apr 2014 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 15 Apr 2014 10:21 PM (IST)
लुटेरों ने गोली मारकर व्यवसायी को किया घायल, रांची रेफर

मेदिनीनगर : पलामू-गढ़वा की सीमा पर तिलदाग के निकट मंगलवार की शाम लुटेरों ने गोली चलाई। इसमें स्थानीय कुंड मुहल्ला निवासी सरदार मंजीत सिंह के 40 वर्षीय व्यवसायी पुत्र सरदार विदेश सिंह घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गोली उनकी पंजरी में लगी। जानकारी के अनुसार वे गढ़वा से व्यवसाय संबंधित तकादा कर मोटरसाइकिल से मेदिनीनगर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए लुटरों ने उन्हें गोली मार दी। इसमें वे घायल हो गए। वह शहर के महावीर मंदिर रोड में जूता-चप्पल का व्यवसाय करते हैं। इधर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया है। घटना की सूचना थाने को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी