पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ संपन्न

संवाद सूत्रमहेशपुर(पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र महायज्ञ पूर्णाहुति व भंडारे के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। संवाद सूत्रमहेशपुर(पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 04:53 PM (IST)
पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ संपन्न
पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ संपन्न

संवाद सूत्र,महेशपुर(पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र महायज्ञ पूर्णाहुति व भंडारे के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। महायज्ञ में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हुई। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वेद आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। महायज्ञ की शुरुआत 16 फरवरी को हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव दुलाल पांडेय की देखरेख में यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ को लेकर पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर आस्था व निष्ठा का केंद्र बिदु बना रहा। यज्ञ स्थल पर हजारों की भीड़ प्रतिदिन जुटती रही। यज्ञ मंडप, यज्ञ में स्थापित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना एवं परिक्रमा का दौर चलता रहा। प्रतिदिन अलग-अलग पालियों में आयोजित प्रवचन, भजन-कीर्तन आदि से माहौल भक्तिमय बना रहा। पंडित दुलाल पांडेय की अगुवाई में विद्वान पंडित संतोष मिश्रा, कानपुर के भागवत कथा वाचक विष्णु कांत त्रिवेदी, कुशल त्रिवेदी, आशीष त्रिवेदी, कृष्णा मिश्रा, शिव प्रकाश ओझा, शैलेंद्र उपाध्याय, मनोहर झा, राजकुमार, राम लखन, गजाधर, जयप्रकाश पांडेय, सूरज मान, मनोज पांडेय पुरोहितों की टोली द्वारा नौ दिनों तक प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समस्त यज्ञ कर्म सम्पन्न कराया गया। यज्ञ कार्य को सफल बनाने में मंदिर कमेटी राजेन्द्र भगत, इंद्रजीत सिंह, मृतुन्जय दास, निर्मल साह, शिवलाल भगत, मानस सिंह, नितिन भगत, गोपाल भगत, बीरबल मंडल, विवेक भगत, गुड्डू भगत, दिलीप भगत, काजल साहा समेत अन्य सदस्य समेत ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी