बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध करेंगे पारा शिक्षक

महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय गड़बाड़ी में रविवार को झारखंड एकत्रित प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 08:59 AM (IST) Updated:Tue, 06 Aug 2019 06:41 AM (IST)
बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध करेंगे पारा शिक्षक
बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध करेंगे पारा शिक्षक

महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय गड़बाड़ी में रविवार को झारखंड एकत्रित पारा शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चितरंजन भंडारी ने की। इसमें पारा शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की गई। प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बायोमेट्रिक उपस्थिति का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। कहा कि स्कूलों में चल रहे ज्ञान सेतु कार्यक्रम का विरोध करेंगे। शीघ्र मानदेय भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए नियमावली को शीघ्र लागू करे। बैठक में जिला सचिव एजाजुल हक, बबलू गोस्वामी, विकास भगत, मोहन मंडल, फाल्गुनी सिंह, तापस झा, अबदुल सलीम एवं प्रखंड के सभी पारा शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी