पाकुड़ से 1120 गांवों की मिट्टी भेजी जाएगी रांची

फोटो नंबर 19 पीकेआर 1, 2 में - बिरसा मुंडा संग्रहालय के लिए जिलास्तर पर हुआ पावन मिट्टी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 07:48 PM (IST)
पाकुड़ से 1120 गांवों की मिट्टी भेजी जाएगी रांची
पाकुड़ से 1120 गांवों की मिट्टी भेजी जाएगी रांची

फोटो नंबर 19 पीकेआर 1, 2 में

- बिरसा मुंडा संग्रहालय के लिए जिलास्तर पर हुआ पावन मिट्टी का संग्रहण

संवाद सहयोगी, पाकुड़: पुराना समाहरणालय परिसर में शनिवार को जिलास्तरीय मिट्टी संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी सुनील भास्कर, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू व ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिलास्तरीय इस कार्यक्रम में सभी छह प्रखंडों से अलग-अलग कलश में कुल 1130 गांवों के धार्मिक स्थलों जाहेरथान एवं मांझीथान से लाई गई पवित्र मिट्टी को बड़े कलश में भरा गया। बड़े कलश की मिट्टी को 22 जनवरी को राजधानी स्थित मोहरबादी मैदान ले जाया जाएगा, जहां 23 जनवरी को यही कार्यक्रम राज्यस्तर पर आयोजित होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि झारखंड वीर सपूतों की धरा है। यहां के कण-कण में वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की शौर्य गाथाएं रची-बसी हैं। कहा कि पाकुड़ जिले के इस पावन मिट्टी का उपयोग रांची स्थित बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय निर्माण में किया जाएगा। मौके पर एसपी ने कहा कि यह राज्य सरकार का स्मरणीय एवं अनोखी पहल है। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिला में इस कार्यक्रम को आयोजित करने में ग्राम प्रधान, नाइकी, गोडाइत व अन्य आदिवासी संतालों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके पूर्व जिदातो बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

chat bot
आपका साथी