स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

फोटो नंबर 15 पीकेआर 4 व 6 में जागरण टीम, पाकुड़ : झारखंड स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:44 PM (IST)
स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

फोटो नंबर 15 पीकेआर 4 व 6 में

जागरण टीम, पाकुड़ : झारखंड स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को रैली निकाली गई, जिसमें विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत सिदो-कान्हू पार्क से हुई। जिसमें डीसी डीके झा के अलावा जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। डीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहर के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान बच्चों ने झारखंड स्थापना दिवस से संबंधित नारे भी लगाए। इस मौके पर प्राचार्य विलास प्रसाद यादवेंदु, अरूप दास, भुगेंदु झा, रविंद्र कुमार, सुभाष चंद्रा सहित अन्य मौजूद थे। पाकुड़िया : झारखंड स्थापना दिवस तथा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं ने गुरुवार को रैली निकाली। प्रधानाध्यापक सतीनाथ मुखर्जी और ग्राम ज्योति संस्था के प्रतिनिधि इकबाल हुसैन के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से रैली निकली और पाकुड़िया बाजार का भ्रमण कर पुन: विद्यालय पहुंची। इस अवसर पर वीर शहीदों को याद कर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षक राजकिशोर प्रसाद, एंथोनी हांसदा, दीप्ति बनर्जी, नवदीप मुर्मू, सीबा मुर्मू समेत विद्यालय के छात्राएं शामिल थीं।

हिरणपुर : झारखंड स्थापना दिवस पर प्रखंड के कई विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। बालक मध्य विद्यालय, मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर द्वारा निकाली गई रैली में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ¨सह, प्रधानाध्यापक मुकुंद महतो, पुलक कुमार मित्रा सहित सभी शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी