कामगारों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

गांधी जयंती पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटी अलीगंज में बांस के सूप व डलिया तथा अंबेडकर नगर में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 05:06 AM (IST)
कामगारों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान
कामगारों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

पाकुड़ : गांधी जयंती पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटी अलीगंज में बांस के सूप व डलिया तथा अंबेडकर नगर में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कामगारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने प्रेरित किया कि वे बेझिझक उत्पादन करें।

कहा कि इन उत्पादों की मार्केटिग के लिए भाजपा उनका सहयोग करेगी। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिसा दिवस के रूप में मनाया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन, मीरा प्रवीण सिंह, अजित रविदास पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, नगर प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी