देश के वीर जवानों पर हर भारतीय को गर्व

संवाद सहयोगी ,पाकुड़ : भाजपा ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 10:45 PM (IST)
देश के वीर जवानों पर हर भारतीय को गर्व
देश के वीर जवानों पर हर भारतीय को गर्व

संवाद सहयोगी ,पाकुड़ : भाजपा ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के कायराना हमले में वीरगति को प्राप्त होने वाले देश के वीर जवानों की शहादत को सम्मान देने एवं आतंकवाद के खिलाफ स्थानीय सिदो-कान्हु मुर्मू पार्क के समीप रविवार को धरना दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की एकजुटता व अखंडता को समर्थन देने के लिए पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पाकिस्तान व आतंकवाद के विरुद्ध धरना दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों पर देश के हरेक नागरिक को गर्व है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सैनिकों की शहादत से देश में हर तरफ आक्रोश है। वीर जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। वीर सपूतों पर पाकिस्तान ने आतंकवादियों से हमला कराकर अपनी कायरता का परिचय दिया है।इसकी जितनी भी ¨नदा की जाय वह कम है। इस आतंकी घटना का परिणाम पाकिस्तान को भुगतना होगा। जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, मुकेश शुक्ला, विवेकानंद तिवारी, शीलारानी हेम्ब्रम, सुनील सिन्हा, जिला महामंत्री बलराम दुबे, दिलीप ¨सह, अनुग्रहित प्रसाद साह, सपन दूबे, साधना ओझा, दुर्गा मरांडी, दानियल किस्कू, साहेब हांसदा, धर्मेंद्र त्रिवेदी, असीम मंडल, पंकज साहा, उदित सेन, सुदीप त्रिवेदी, रवि जायसवाल, नवीन भगत, रवि शंकर झा, ¨पका पटेल, सोहन मंडल, नंदलाल ठाकुर, ¨पटु राय, चरण राय, अनंत राय आदि उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी