प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा

पाकुड़ सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में बुधवार को प्लास्टिक मुक्त को लेकर ग्रामसभा अ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2019 07:00 AM (IST)
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा
प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा

पाकुड़ : सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में बुधवार को प्लास्टिक मुक्त को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया चित्रलेखा गोंड ने की। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न गांव के महिला व पुरुष ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुखिया ने बताया कि प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को काफी खतरा बढ़ रहा है। प्लास्टिक के रोकथाम के लिए सभी को जागरूक होना होगा। तभी प्लास्टिक के प्रयोग पर पूरी तरह से अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गांव में अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। बताया कि समय रहते ही प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक नहीं लगाया गया तो भविष्य के लिए बहुत बढ़ा खतरा है। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं कर थैला का इस्तमाल करने की अपील की। ग्रामसभा में मुखिया ने लोगों को शपथ ग्रहण करे हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। वही सोनाजोड़ी पंचायत भवन में मुखिया सुषन्न मरांडी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित कर पंचायत को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प दिया गया। मौके पर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी