पाकुड़ में भीषण सड़क हादसे में 16 मरे, 31 घायल

जागरण टीम अमड़ापाड़ा/लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) साहिबगंज-गोविदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर कमरडीह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Jan 2022 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jan 2022 04:06 PM (IST)
पाकुड़ में भीषण सड़क हादसे में 16 मरे, 31 घायल
पाकुड़ में भीषण सड़क हादसे में 16 मरे, 31 घायल

जागरण टीम, अमड़ापाड़ा/लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : साहिबगंज-गोविदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास घना कोहरा के कारण बुधवार की सुबह करीब आठ बजे यात्रियों से भरी बस व एलपीजी गैस लदे ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में पांच महिला समेत 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग जख्मी हो गए। इसमें चार महिलाएं शामिल है। बस साहिबगंज जिले के बरहड़वा से यात्रियों को लेकर जसीडीह जा रही थी। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही उपायुक्त वरुण रंजन, एसपी हृदीप पी जनार्दनन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीसी ने हादसे में मरने वाले लोगों के स्वजनों को एक-एक लाख रुपये अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कृष्णा रजत बस बरहड़वा से खुलकर लिट्टीपाड़ा की ओर से आ रही थी। विपरीत दिशा से एलपीजी गैस लदे ट्रक तेज रफ्तार से लिट्टीपाड़ा की ओर जा रही थी। घना कोहरा के कारण दोनों चालक एक दूसरे के वाहन को ठीक से देख नहीं पाए। दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना भयानक था कि बस चालक का सीट पीछे के सीट में जाकर सिमट गई। बस में 50 से भी अधिक यात्री सवार थे। इसमें 16 यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 31 लोग जख्मी हो गए। इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है। घायलों को दुमका और सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर किया गया। घटना के बाद चारों ओर कोहराम मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण बचाव व राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। डीआइजी सुदर्शन मंडल, एसपी हृदीप पी जनार्दनन सदर अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना। दो घंटे बाद बस से निकाला गया छह शव : दर्दनाक सड़क हादसे में मरे 10 यात्रियों को घटना के तुरंत बाद बस से बाहर निकाला जा चुका था। बस चालक सहित पांच अन्य यात्री बस में फंसा रहा। दो घंटे बाद गैस कटर से बस का बाडी काटकर चालक सहित छह लोगों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर घटना के तुरंत बाद चालक और अन्य पांच यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मृतकों की सूची मृतक का नाम पता

1.सुधाकर कर्मकार (47 वर्ष) बरहड़वा, बंगालीपाड़ा

2.सोना देवी (57वर्ष) बाकुडी, साहेबगंज

3.मेलिशेंट मुर्मू (30 वर्ष) बाकुडी, साहेबगंज

4.राकेश मंडल (30 वर्ष) बाकुडीह, साहेबगंज

5.बबलू टुडू (45 वर्ष) झिगटी बारहमसिया

6.दिवाकांत झा (55 वर्ष) सुधियाडीह, देवघर

7.नमिता देवी (45 वर्ष) सारवां, देवघर

8.निर्मल साह (55 वर्ष) बरहड़वा, रतनपुर

9.बिमला देवी (55 वर्ष) सिघनी, दुमका

10.संजय साह (50 वर्ष) मसलिया, दुमका

11.शाहबुद्दीन अंसारी (30 वर्ष) फूलपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा

12.अमूति रजवार (20 वर्ष) वीरभूम, पश्चिम बंगाल

13.द्रोनाथ हेम्ब्रम (50 वर्ष) कालाझोर, अमड़ापाड़ा घायलों की सूची नाम पता

1.सुनीता कुमारी बरहड़वा, साहिबगंज

2.बासमती हेम्ब्रम सिजुआ, अमड़ापाड़ा

3.विक्रम दास बरहड़वा, साहिबगंज

4.सुरेंद्र यादव बंदरजोड़ी, दुमका

5.कुंजलता सेन दुमका

6.मेघनाथ रजवार राजपुर

7.मंगल टुडू शिवापहाड़, साहिबगंज

8.राजेश चौबे बरहड़वा, साहिबगंज

9.विकास साह कटहलबाड़ी, साहिबगंज

10.स्वीटी हेम्ब्रम सिजुआ, अमड़ापाड़ा

11.जोयन हांसदा दुर्गापुर, साहेबगंज

12.रामचंद्र साह निश्चितपुर, साहिबगंज

13.राम रंजन मंडल दुमका

14.बड़का मरांडी देवपुर

15.विकास मरांडी देवपुर

16.विनोद कुमार भगत बरहड़वा, साहिबगंज

17.कंचन घोष दुमका

18.विकास घोष दुमका

19.सनोज कुमार पाकुड़

20.रोबी कुमार मंडल तीनपहाड़, साहिबगंज

21.मिथुन बागती निश्चितपुर, साहिबगंज

22.विष्णु बागती निश्चितपुर, साहिबगंज

23.अर्जुन बागती निश्चितपुर, साहिबगंज

24.मुन्ना साह निश्चितपुर, साहिबगंज

25.ऋषि देव मंडल महाराजपुर, साहिबगंज

26.औराज नदाब उधवा, साहिबगंज

chat bot
आपका साथी