नोटबंदी का भ्रम फैला राजनीति कर रहा विपक्ष : भाजपा

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई की ओर से स्थानीय गांधी चौक पर बुधवार की देरशाम न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Nov 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 10 Nov 2017 03:01 AM (IST)
नोटबंदी का भ्रम फैला राजनीति कर रहा विपक्ष : भाजपा
नोटबंदी का भ्रम फैला राजनीति कर रहा विपक्ष : भाजपा

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी नगर ईकाई की ओर से स्थानीय गांधी चौक पर बुधवार की देरशाम नगर अध्यक्ष संपा साह के नेतृत्व में नोटबंदी (विमुद्रीकरण) के एक वर्ष पूरा होने पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर कालाधन विरोध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साहा, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, सुनील कुमार सिन्हा भाजपा नेत्री मिसफीका विशेष रुप से उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन हिसाबी राय ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि गत वर्ष आज ही के दिन मध्य रात्रि को अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी। नोटबंदी की घोषणा प्रधानमंत्री का एक साहसिक कदम था। जिसका पूरे विश्व के देशों ने प्रशंसा की थी। आज नोटबंदी के कारण आतंकवादी एवं नक्सली गतिविधियों पर काफी कमी आई है। नुक्कड़ सभा में मनीष पाण्डेय, अशोक भगत, पवन भगत, संजीव साह, केताबुल शेख, पार्वती देवी, सुशील शाह, मंजूर आलम मोहम्मद मुस्ताक, बलराम दुबे, तुहिनकांति शुक्ला, साधना ओझा, मधुसूदन साहा, रविशंकर झा, अभिषेक गुप्ता दीपक शाह सुंदरम पाण्डये, धर्मेद्र साहा, साबरी पाल, अशोक प्रसाद, भास्कर पाण्डये, श्यामल गोस्वामी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी