मास्क लगाने में लापरवाही, सीओ ने चलाया जांच अभियान

संवाद सूत्र हिरणपुर (पाकुड़) साप्ताहिक हाट में गुरुवार को मास्क लगाने में लोग लापरवाह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:24 PM (IST)
मास्क लगाने में लापरवाही, सीओ ने चलाया जांच अभियान
मास्क लगाने में लापरवाही, सीओ ने चलाया जांच अभियान

संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : साप्ताहिक हाट में गुरुवार को मास्क लगाने में लोग लापरवाह दिखे। हाट में अधिकतर लोगों को बिना मास्क के देखा गया। इतना ही नहीं हाट के दुकानदार भी बिना मास्क के ही थे। हाट को लेकर सब्जी पट्टी, मवेशी हाट परिसर, कपड़ा दुकानों सहित अन्य दुकानों में काफी भीड़ जमा थी। वहीं अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को हिरणपुर बाजार में थाना के सामने सघन मास्क जांच अभियान चलाया। बिना मास्क के पाए गए लोगों को जुर्माना किया गया। इसके अलावा डांगापाड़ा मोड़ व हटिया परिसर में भी मास्क को लेकर लापरवाही देखी गई। इस संबंध में सीओ ने बताया कि कोविड 19 का प्रकोप समाप्त नहीं हुआ है। अपने व परिवार की सुरक्षा को लेकर मास्क लगाना अति आवश्यक है। मास्क को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी