डायन बता महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फिर ले ली जान

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के पाकुड़ की है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 07 Aug 2017 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 07 Aug 2017 09:43 AM (IST)
डायन बता महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फिर ले ली जान
डायन बता महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फिर ले ली जान

जागरण संवाददाता, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तीन युवकों ने डायन बिसाही के आरोप में एक 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी दीवान मरांडी को गिरफ्तार कर लिया। दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की मानें तो महिला के साथ तीनों युवकों ने पहले दुष्कर्म किया फिर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ श्रवण कुमार रविवार को अमड़ापाड़ा थाना पहुंचे। आरोपी से भी पूछताछ की गई। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। बताया गया कि पुलिस को रात में ही घटना की सूचना दे दी गई थी, मगर पुलिस की निष्क्रियता के कारण रात भर शव पड़ा रहा। एसडीपीओ श्रवण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला के रिश्ते में है।

दीवान मरांडी ने दो साथियों के साथ शराब पीया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसका विरोध किया और गुस्से में युवकों को खा जाने की धमकी दी। इसी बात पर युवकों ने उसे पत्थर से कूंच कर मार डाला। अन्य दो आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः न जीते जी दवा मिली, न मरने के बाद एंबुलेंस; बेटे का शव पीठ पर बांध ले गया बेबस बाप

यह भी पढ़ेंः ‘माही’ को रेलवे में नौकरी दिलाकर इन्होंने निभाया दोस्ती का फर्ज

chat bot
आपका साथी