जनहित विरोधी है केंद्र की भाजपा सरकार

केंद्र की भाजपा सरकार जनहित के विरुद्ध कार्य कर रही है। कोई भी केंद्रीय नीति जो जनहित के विरुद्ध हो उसे झारखंड में नहीं लागू होने दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:35 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:06 AM (IST)
जनहित विरोधी है केंद्र की भाजपा सरकार
जनहित विरोधी है केंद्र की भाजपा सरकार

हिरणपुर : केंद्र की भाजपा सरकार जनहित के विरुद्ध कार्य कर रही है। कोई भी केंद्रीय नीति जो जनहित के विरुद्ध हो उसे झारखंड में नहीं लागू होने दिया जाएगा। उक्त बातें हिरणपुर स्थित आवास में बुधवार को स्थानीय विधायक दिनेश मरांडी ने कही।

उन्होंने कहा कि कृषि कानून लाकर किसानों को छलने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य न देकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर देश को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। सूबे में पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार की गलत नियोजन नीति के कारण आज हजारों शिक्षकों के ऊपर गाज गिरी है। इससे शिक्षक बेहाल हैं। जिसे बचाने में वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार लगी हुई है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी