पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Misbehavior with Minor in Pakur. झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 03:24 PM (IST)
पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर गांव के एक पहाड़ के नीचे जंगल में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म किया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी। कुछ देर बाद पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में उसका इलाज कराया।

इस बीच, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर रविवार को मामला दर्ज कर सभी आरोपितों सकल हेम्ब्रम, विनाज सोरेन, मुंशी हेंब्रम व बुधराय टुडु को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुरेन्द्र रविदास ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए उसे सदर अस्पताल पाकुड़ भेजा दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की रही है। आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी