डीलर से दुष्कर्म, मामला दर्ज

पाकुड़:मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र की एक डीलर की शिकायत पर थाना में शुक्रवार की शाम दु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 05:46 PM (IST)
डीलर से दुष्कर्म, मामला दर्ज
डीलर से दुष्कर्म, मामला दर्ज

पाकुड़:मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र की एक डीलर की शिकायत पर थाना में शुक्रवार की शाम दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दिए आवेदन में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 26 नवंबर 2018 को अपने किसी काम को लेकर अनुमंडल कार्यालय गई थी। देर शाम को घर लौटने के क्रम में महेशपुर थाना क्षेत्र के रदीपुर निवासी कामरूल इस्लाम उर्फ बदलु मोल्ला से उसकी मुलाकात हो गई। उसके साथ रदीपुर निवासी अब्दुल कुद्दुश भी था। देर शाम होने के कारण दोनों ने उसे घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद उसके मोटरसाईकिल में बैठकर घर जाने लगी। घर जाने के क्रम में सुंदरपहाड़ी गांव के पास दोनों ने उसकी कनपट्टी पर बंदूक सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 10 दिसंबर को मालपहाड़ी ओपी में आवेदन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर मालहपाड़ी ओपी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज किया है। वहीं मालहपहाड़ी थाना प्रभारी राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी