आजसू श्रमिक संघ की शाखा गठित

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिले के लड्डू बाबू आम बगान में रविवार को आजसू पार्टी जिला ईकाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:05 PM (IST)
आजसू श्रमिक संघ की शाखा गठित
आजसू श्रमिक संघ की शाखा गठित

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिले के लड्डू बाबू आम बगान में रविवार को आजसू पार्टी जिला ईकाई की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अलोक जॉय पॉल ने की। बैठक में अखिल झारखंड श्रमिक संघ का गठन किया गया। इसमें पाकुड़ जिला प्रभारी अर्जुन मंडल अनुरागी, जिला अध्यक्ष राजन ¨सह, जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार झा, जिला सचिव नरेन्द्र पांडेय, जिला संयुक्त सचिव प्रताप दुबे, जिला कोषाध्यक्ष पवन ¨सह, मीडिया प्रभारी प्रभाष दुबे, पाकुड़ सदर प्रखंड अध्यक्ष रतन मंडल को मनोनित किया गया।

जिला अध्यक्ष अलोक जॉय पॉल ने कहा कि अखिल झारखंड श्रमिक संघ आजसू पार्टी की ओर से मजदूरों के अधिकार को दिलाने का काम करेगी। मजदूरों को अगर उनका हक नहीं मिला तो पार्टी के बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा। बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कमेटी भंग किया गया। साथ ही प्रखंडों में कमेटी के गठन को लेकर प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया गया। इसमें पाकुड़ सदर प्रखंड में हाजिकुल आलम, पूर्णेदु सरकार व अनिकुल आलम, हिरणपुर प्रखंड में जंतु सोरेन व विवेक मालतो, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मोफीज अंसारी व जंतु सोरेन, अमड़ापाडा प्रखंड में अलोक जॉय पॉल व सोनू आलम, पाकुड़िया प्रखंड में राज मरांडी व नजरूल इस्लाम, महेशपुर प्रखंड में गेमलिना सोरेन व सोनू आलम का नाम शामिल है। मौके पर पार्टी के सोनू आलम, हाजिकुल आलम, मोफीज आलम, जंतु सोरेन, चंदन हाजरा, प्रशांत भगत सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी