मंडल कारा परिसर को रखें स्वच्छ : प्रधान न्यायाधीश

संवाद सहयोगी पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंडल कारा परिसर में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ललित प्रकाश चौबे जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राकेश संवाद सहयोगी पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंडल कारा परिसर में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 05:28 PM (IST)
मंडल कारा परिसर को रखें स्वच्छ : प्रधान न्यायाधीश
मंडल कारा परिसर को रखें स्वच्छ : प्रधान न्यायाधीश

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंडल कारा परिसर में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ललित प्रकाश चौबे, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राकेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार, एसीजेएम संजय सिंह यादव, एसडीजेएम राकेश रंजन शामिल हुए। जेल अदालत में एक भी सुलहनीय मामले नही नही आए। आवेदन नही आने के वजह से जेल अदालत में एक भी मामलों का निष्पादन नही हो सका। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने विचाराधीन कैदियों को कानून के संबंध में जानकारी दी। जेल में बंद विचाराधीन कैदियों के अधिकार व कर्तव्य के बारे में बताया। कैदियों को कानून के प्रति जागरुक किया गया। कैदियों को प्ली बारगेनिग से संबंधित जानकारी भी दी गई। इसके पूर्व प्रधान न्यायाधीश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय व न्याययिक पदाधिकारियों ने मंडलकारा परिसर का निरीक्षण किया। प्रधान न्यायाधीश व एडीजे ने कारापाल को जेल परिसर को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील दत्त द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी