ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

पाकुड़ : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा शर्मिला रजक ने मंगलवार को सदर प्रखंड के का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 07:28 PM (IST)
ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

पाकुड़ : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा शर्मिला रजक ने

मंगलवार को सदर प्रखंड के कालिदासपुर व कोलाजोड़ा पंचायत के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना व आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर विशेष बल देते हुए इसे महत्वकांक्षी

व गरीबों के हितकारी योजना बताया। कोलाजोडा पंचायत के पलासडांगा गांव के ग्रामीणों ने इस दौरान महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा के सामने बिजली की समस्या

रखी, इसके बाद उपाध्यक्ष ने तत्काल विद्युत विभाग के

अभियंता समीर उरांव से दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। इस मौके पर सुदीप कुमार, त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी