विकास में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान

पाकुड़ : वैज्ञानिक प्रतिभा भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं प्रकृति बिहार अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:21 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:21 AM (IST)
विकास में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान
विकास में विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान

पाकुड़ : वैज्ञानिक प्रतिभा भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं प्रकृति बिहार अमड़ापाड़ा व पॉलीटेक्निक भ्रमण के लिए शनिवार को बस से रवाना हुई। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया। इस मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलाजी के परियोजना निदेशक डॉ. एसके पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिक प्रतिभा भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है छात्राओं में वैज्ञानिक सोच को विकसित करना। छात्राएं किसी प्रतिस्पर्धा में पीछे नहीं रहें। भ्रमण के दौरान छात्राएं वैज्ञानिक कैसे बनेगी, कैसे पढ़ाई करनी होगी आदि की जानकारी दी जाएगी। वैज्ञानिक बनकर छात्राएं अपने भविष्य को संवार सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पिछड़ा व आकांक्षी जिला पाकुड़ के छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का यह पहल निश्चित रुप से कारगर होगा। कहा कि हमारे यहां यह हीन भावना घर कर गयी है कि विज्ञान का विकास यूरोप व अमेरिका में हुआ है, जबकि ऐसा नहीं है। छात्र-छात्राओं को यह बताना है कि हमारा देश भी विज्ञान के मामले में काफी आगे है। आर्यभट्ट इसके उदाहरण हैं। कहा कि उक्त भ्रमण के लिए संतालपरगना के पांच जिले पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा व जामताड़ा जिला का चयन किया गया है। इसमें राज प्लस टू, रानी ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 120 छात्राएं हैं। इस मौके पर राज प्लस टू के प्रधानाध्यापक विलास प्रसाद यादवेन्दु, शिक्षिका मंजू ¨सहा, विजय भंडारी, ईप्सिता तिर्की आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी