मोटू-पतलू पर भारी छोटा भीम की पिचकारी

जागरण टीम पाकुड़ पाकुड़ जिले के बाजार रंग-बिरंगे डिजाइनदार पिचकारियों से सज गए। चौक चौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:01 PM (IST)
मोटू-पतलू पर भारी छोटा भीम की पिचकारी
मोटू-पतलू पर भारी छोटा भीम की पिचकारी

जागरण टीम, पाकुड़ : पाकुड़ जिले के बाजार रंग-बिरंगे डिजाइनदार पिचकारियों से सज गए। चौक चौराहों पर रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपी, मॉस्क और मुखौटे की दुकानें सज गई है। छोटा भीम, मोटू-पतलू, मिक्की माउस, म्यूजिकल पिचकारी, प्रेशर बंदूक, स्पीड गन बाल मन को भा रहे हैं। मगर छोटा भीम और मोटू पतलू की आकृति की पिचकारी की मांग अपेक्षाकृत अधिक है। इसमें मंगलवार को छोटा भीम भारी पड़ा।

वैसे उत्साह और उमंग का दो दिवसीय पर्व होली बुधवार को होलिका दहन के साथ शुरू हो जाएगी। होली का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। शहर के राधाकृष्ण मंदिरों में इन दिनों होली और फाग उत्सव की धूम है।

शहर से लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में होली की चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में लगी दुकानों में रंग-पिचकारी खरीदने के लिए बच्चों का आना शुरू हो गया है। होली में युवा मॉस्क और बिग पसंद करते हैं। पिचकारी विक्रेता मुन्ना ने बताया 10 रुपए से 700 रुपये तक की पिचकारी बाजार में उपलब्ध है। रंग और गुलाल भी पांच रुपये से शुरू है। नकली बाल, नकली मूंछ, शेर का मुखौटा, बंदर का मुखौटा, भूत के मॉस्क की मांग काफी है।

पाकुड़िया : रंगों का त्योहार होली का उमंग पाकुड़िया बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र में चहुंओर छाने लगा है। जोगीरा की धुन पर रंग बरसे भीगे चुनर वाली. के अलावा अन्य होली गीतों की धुन गुंजायमान है। सुगंधित गुलाल और अबीर से बाजार पट गए हैं । कपड़े की दुकानों में होली पोशाक की भी बिक्री जोरो पर है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोगिरा गीत गाया। समारोह में बाबुधन मर्मू, विवेकानंद तिवारी, मुकेश शुक्ला, अनुग्राहित साह, दुर्गा मरांडी, संपा साह, सुनील सिन्हा असीम मंडल, दिलीप सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी