नगर संकीर्तन से भक्तिमय हुआ रानीपुर का माहौल

संवाद सूत्र हिरणपुर(पाकुड़) प्रखंड के रानीपुर में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:53 AM (IST)
नगर संकीर्तन से भक्तिमय हुआ रानीपुर का माहौल
नगर संकीर्तन से भक्तिमय हुआ रानीपुर का माहौल

संवाद सूत्र, हिरणपुर(पाकुड़): प्रखंड के रानीपुर में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का रविवार को समापन हुआ। समापन मौके पर गायिका कमलिनी बर्मन ने श्रीकृष्ण लीला की भावपूर्ण प्रस्तुति की। कीर्तन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। हरिनाम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने एक दूसरे की मांग में सिदूर भरकर मंगलकामना की। इस मौके पर नगर भ्रमण किया गया। इसमें संकीर्तन मंडली व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर संकीर्तन का भक्तों ने जमकर स्वागत किया।

सफल बनाने के लिए कैलाश सिंह, जयंत मंडल, आशुतोष मंडल, मिथुन मंडल, दीनदयाल सिंह, बोलाई मंडल, धर्मेंद्र मंडल, जितेंद्र मंडल, मोहनलाल साहा, चंदन साहा, आकाश मंडल, बामदेव मंडल, राम रोहित मंडल, कैलाश मंडल सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी