पाकुड़ में सामूहिक दुष्कर्म-हत्या में चार गिरफ्तार

पाकुड़ : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 03:01 AM (IST)
पाकुड़ में सामूहिक दुष्कर्म-हत्या में चार गिरफ्तार
पाकुड़ में सामूहिक दुष्कर्म-हत्या में चार गिरफ्तार

पाकुड़ : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने किया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। इनमें से एक का कपड़ा भी घटनास्थल से बरामद किया गया। पुलिस की मानें तो इनलोगों ने गुनाह कबूल कर लिया। इस वारदात की साजिश आरोपियों का चाचा ने रची थी। बता दें कि आठ जनवरी को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र की फुलपहाड़ी पंचायत के एक गांव में 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दरिंदों ने उसे मार डाला था।

इस बाबत एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने 2015 के पंचायत चुनाव में प्रेमलाल हांसदा की पत्नी मुखिया पद में हार गई थी। इससे प्रेमलाल हांसदा और उसके भतीजे सामियल हांसदा, कट्टी हांसदा व शिबू हांसदा काफी गुस्से में थे। उनका कहना था कि लड़की के परिजनों ने उसे वोट नहीं दिया। इसी का बदला लेने के लिए प्रेमलाल काफी दिनों से साजिश रच रहा था। आठ जनवरी की रात किशोरी पास के ही जंगल में शौच के लिए गई थी। जानकारी मिलते ही शिबू, कट्टी व सामियल हांसदा वहां पहुंचे। पहले तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया फिर गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए उसे पत्थर से कुचल डाला। एसपी ने बताया कि प्रेमलाल के परिजनों ने बदले की भावना से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इन चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी