फ्लैग मार्च निकाल दिया शांति का संदेश

पाकुड़ ईद और अलविदा नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:15 AM (IST)
फ्लैग मार्च निकाल दिया शांति का संदेश
फ्लैग मार्च निकाल दिया शांति का संदेश

पाकुड़ : ईद और अलविदा नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को शांति का संदेश दिया। मस्जिदों में दिनभर पुलिस का पहरा रहा। फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार सहित पुलिस जवान शामिल हुए।

पुलिस पदाधिकारियों ने जवानों के साथ शहर के उपायुक्त आवास से लेकर अंबेडकर चौक, गांधी चौक, रेलवे फाटक एवं मुफस्सिल थाना इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। मस्जिदों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं। एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह वाहन आगे आगे चल रहे थे। माइक से आम जनता से कोरोना जैसी महामारी से बचने, लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए घरों पर रहने, शारीरिक दूरी का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, एक बाइक में सिर्फ चालक को चलने का एलान कर रहे थे। शहर में वाहनों को रोककर चालकों को हेलमेट पहनने की चेतावनी दी गई। नगर थाना के सामने वाहन जांच अभियान भी चलाया गया।

मस्जिदों के समीप रहा पुलिस का पहरा

अलविदा नमाज के मद्देनजर जिलेभर के मस्जिदों में पुलिस को कड़ा पहरा रहा। पाकुड़ सहित लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया, हिरणपुर व महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के तमाम मस्जिदों में सुबह से ही पुलिस पदाधिकारी व जवान डटे हुए थे। विभिन्न थानों की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। मुफस्सिल थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, मालपहाड़ी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, हिरणपुर थाना प्रभारी बृजमोहन राम, महेशपुर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। लोगों से अपील किया गया कि शांति व्यवस्था बनाएं रखने में पुलिस की मदद करें।

chat bot
आपका साथी