महेशपुर में 1.50 लाख की संपत्ति राख

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) रदीपुर ओपी क्षेत्र के जयनगरा गांव में मंगलवार की रात करी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:30 AM (IST)
महेशपुर में 1.50 लाख की संपत्ति राख
महेशपुर में 1.50 लाख की संपत्ति राख

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : रदीपुर ओपी क्षेत्र के जयनगरा गांव में मंगलवार की रात करीब 12 बजे बासुकीनाथ माल के घर में आग लग जाने से करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग बुझाने का काम शुरु किया। तब तक घर जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक घर में आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आगलगी से गेहूं, धान, चावल, बाइक, कपड़ा, वर्तन, आवश्यक कागजात सहित करीब 1.50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। मवेशी को किसी तरह बचा लिया गया। परंतु झुलसने से उनकी हालत गंभीर है। घटना से परिजनों में चिता है। पीड़ित बासुकीनाथ ने अंचलाधिकारी से जांच कर मुआवजा की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी