कृषि उत्पाद बढ़ाकर समृद्ध बन सकते किसान

अमड़ापाड़ा (पाकुड़) झारखंड विकास परिषद की ओर से गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के डुमरची

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 06:13 AM (IST)
कृषि उत्पाद बढ़ाकर समृद्ध बन सकते किसान
कृषि उत्पाद बढ़ाकर समृद्ध बन सकते किसान

अमड़ापाड़ा (पाकुड़) : झारखंड विकास परिषद की ओर से गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत भवन में महिला किसान मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ निशा कुमारी सिंह, मुखिया बरसन हेंब्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बीडीओ व पंचायत प्रतिनिधियों ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रखंड समन्वयक मनोरंजन सिंह ने किया।

बीडीओ ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि उत्पादों को बढ़ाने की आवश्यकता है। कृषि उत्पाद में रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

उन्होंने जंगली उत्पादों के संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि बेहतर जीवन के लिए स्थानीय उत्पाद बेहतर साबित हो सकते हैं। उन्होंने खेती में जैविक खाद के प्रयोग करने को कहा। पंचायत सचिव सुमित मिश्रा ने सहजन की खेती करने पर जोर दें। कुपोषण दूर करने में सहजन काफी लाभदायक है। वर्तमान समय में बाजार में इसका काफी डिमांड है। वहीं दूसरी ओर किसान मेला में 17 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें 40 से अधिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसान मेले में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर गोपाल कृष्ण ठाकुर, कुंदन कुमार गोस्वामी, मनोज ठाकुर, कैलाश ठाकुर, सजनी किस्कु, मनीषा नंदी, अजय मुर्मू, जसिता टुडू, थॉमस टुडू, मिनी किस्कू सहित अन्य मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी