जिला यक्ष्मा पदाधिकारी व शिशक्षक को दी विदाई

जागरण टीम पाकुड़ सोनाजोड़ी स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार की देर शाम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 06:23 PM (IST)
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी व शिशक्षक को दी विदाई
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी व शिशक्षक को दी विदाई

जागरण टीम, पाकुड़ : सोनाजोड़ी स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार की देर शाम विदाई समारोह हुआ। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. बी मरांडी ने की। सेवानिवृत्ति पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी बीके सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। सीएस सहित अन्य चिकित्सकों ने डॉ. बीके सिंह को पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि विदाई का बेला काफी कष्टकारी होता है। लेकिन सरकारी नौकरी में यह एक प्रक्रिया है। इससे सभी को गुजरना है। डॉ. बीके सिंह का कार्यकाल बेहतरीन रहा। यक्ष्मा के क्षेत्र में जिले को सम्मान मिला। इस मौके पर डा. एसके मेहरोत्रा, किशोर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

पाकुड़िया प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गणपुरा में सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक अवध बिहारी सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी। मुख्य अतिथि बीडीओ रौशन कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक बैधनाथ सिंह और विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामदेव सिंह ने सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक को सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक माधव तिवारी, आखेरूल अंसारी, मनोज हांसदा, राजेश मरांडी, लूसी अनिता टुडू, जयदीप घोष, अनिल मुर्मू, प्रेमसागर भगत, कुबराज सोरेन, महादेव पाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी