पारा शिक्षकों की हड़ताल से चरमराई स्कूली शिक्षा

- पारा शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना- - अमड़ापाड़ा व पाकुड़िया में फूंका मुख्यमं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:47 PM (IST)
पारा शिक्षकों की हड़ताल से चरमराई स्कूली शिक्षा
पारा शिक्षकों की हड़ताल से चरमराई स्कूली शिक्षा

- पारा शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना-

- अमड़ापाड़ा व पाकुड़िया में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

फोटो नंबर 17पीकेआर 7,8,21 में

जागरण टीम, पाकुड़: सरकार की दमनकारी नीति व आंदोलनकारी पारा शिक्षकों पर बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाये जाने से आक्रोशित पारा शिक्षकों की पड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिसके कारण शनिवार को भी करीब 250 विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रहा। अपनी मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों ने प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया। साथ ही कई प्रखंडों में मुख्यमंत्री का पुलता भी दहन किया गया। लिट्टीपाड़ा : प्रखंड के पारा शिक्षकों की हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। प्रखंड क्षेत्र के 11 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय व 54 उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में केवल पारा शिक्षक कार्यरत रहने की वजह से विद्यालय बंद हो गया है। पारा शिक्षकों ने संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को बीआरसी के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धारणा दिया। प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के संघ के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार जब-तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी। तब-तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। अमड़ापाड़ा : मांगों के समर्थन में प्रखंड के सरकारी स्कूलों के सभी पारा शिक्षक शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। आक्रोशित पारा शिक्षकों ने शनिवार की शाम मुख्यचौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। पाकुड़िया : एकीकृत पारा शिक्षकों के हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताली पारा शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े दिख रहे हैं। सभी पारा शिक्षकों के हड़ताल में जाने से प्रखंड के 49 विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था ठप हो गई है। इधर पारा शिक्षकों के नेताओं की माने तो इस बार वे भी एकदम आर पार की लड़ाई के मूड में हैं। अपनी मांगों के समर्थन में प्रखंड के पारा शिक्षकों ने सासंद विजय हांसदा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया।

chat bot
आपका साथी