जिले भर में सादगी से मनी ईद, मस्जिदों में लॉकडाउन का पालन

पाकुड़ मुख्यालय सहित जिलेभर में सोमवार को सादगी के ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। श

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:09 AM (IST)
जिले भर में सादगी से मनी ईद, मस्जिदों में लॉकडाउन का पालन
जिले भर में सादगी से मनी ईद, मस्जिदों में लॉकडाउन का पालन

पाकुड़ : मुख्यालय सहित जिलेभर में सोमवार को सादगी के ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। शहर के हरिणडांगा बाजार, हाटपाड़ा, बड़ी अलीगंज, ईलामी, चांचकी, चांदपुर, गंधाईपुर, संग्रामपुर, अंजना, रहसपुर, भवानीपुर, बल्लभपुर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में लॉकडाउन का पालन किया गया। चार-पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों में ईद की नमाज अदा की।

मौलानाओं ने पूरे देश को कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने हेतु अल्लाह से दुआ मांगी। वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ने और गले लगाकर ईद की शुभकामना नहीं देने की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली थी। हालांकि लोगों ने घर में अपने लोगों के बीच एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। कोरोना वायरस के संक्रमण के भय से ईद पर्व का रौनक काफी फीका-रहा। इस बार लॉकडाउन के कारण ईद मिलन समारोह का आयोजन नहीं हुआ। मुस्लिम समाज के लोगों ने फोन व वाट्सएप तथा ऑनलाइन पर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इधर ईद को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम गया गया था।

महेशपुर: प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को पूर्ण लॉकडाउन के बीच घरों में ही ईद मनाई गई। प्रखंड में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। सुबह से ही महेशपुर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ ईदगाह में मौजूद रहे।

हिरणपुर : प्रखण्ड के हाट -बाजारों में स्थित दुकानें बंद रहीं। प्रशासन की अपील के बाद मुस्लिम समुदाय ने ईद पर्व को अपने अपने घरों में ही सादगी से मनाया। किसी ईदगाह में किसी प्रकार की भीड़ नहीं देखी गई।

अमड़ापाड़ा में सोमवार को प्रखंड में ईद पर्व मुस्लिम समुदाय ने सादगी से मनाया। लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की।

पाकुड़िया: सोमवार को ईद उल फितर की नमाज ईदगाह व मस्जिद के बजाय लोगों ने अपने अपने घरों में ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अदा किया।

chat bot
आपका साथी