मयरा मोदक मंदिर में 100 वर्षो से हो रही दुर्गापूजा

हिरणपुर (पाकुड़) : हिरणपुर के सार्वजनिक मयरा मोदक दुर्गा मंदिर में पिछले सौ वर्षो से म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Sep 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Sep 2017 03:00 AM (IST)
मयरा मोदक मंदिर में 100 वर्षो से हो रही दुर्गापूजा
मयरा मोदक मंदिर में 100 वर्षो से हो रही दुर्गापूजा

हिरणपुर (पाकुड़) : हिरणपुर के सार्वजनिक मयरा मोदक दुर्गा मंदिर में पिछले सौ वर्षो से मां दुर्गा की पूजा हो रही है। पहले यह मंदिर बाजार के घोड़ा हाट परिसर में था। परंतु कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय विभूति भूषण दत्त, प्रभात सेन, रोहिणी सेन व अभय सेन व कई लोगों के सहयोग से मंदिर को हिरणपुर बाजार में स्थापित किया गया। मंदिर के विकास के लिए लक्खी नारायण दा एवं पूर्ण दासी मयरानी के द्वारा 6 वीघा जमीन दान में दिया गया था। यहां वर्षो से बंगाली रीति रिवाज से मां दुर्गा की पूजा होते आ रही है। कमेटी के सुभाष रक्षित, सुकुमार सेन ने बताया कि मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए मंदिर को और अधिक विकसित किया जाएगा। नवरात्र के समय यहां पूजन के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं।

chat bot
आपका साथी