विशेष अभियान चलाकर हुई कोविड 19 की जांच

उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर बुधवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर कोविड 19 की जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 07:59 PM (IST)
विशेष अभियान चलाकर हुई कोविड 19 की जांच
विशेष अभियान चलाकर हुई कोविड 19 की जांच

पाकुड़ : उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर बुधवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर कोविड 19 की जांच की गई। जांच कराने के लिए शिविरों में सुबह आठ बजे से ही लोग कतार में लगने लगे थे।

संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों ने शिविरों में पहुंचकर जायजा लिया। जिला प्रशासन ने 10 हजार लोगों का कोरोना जांच का लक्ष्य निर्धारित किया था। शाम तक कोरोना जांच चल ही रही थी। खबर भेजे जाने तक 7500 से भी अधिक लोगों का सैंपल लिया जा गया था।

डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी मणिलाल मंडल संबंधित पदाधिकारियों से शिविरों में चल रहे जांच के बारे में जानकारी ली। इसके पूर्व मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार डीसी व एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बीडीओ, सीओ सहित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने का निर्देश दिया था। डीसी ने कहा कि यह अभियान महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को संबंधित प्वाइंट से टैग करने एवं सुबह आठ बजे से टीम द्वारा जांच शुरू करने का निर्देश दिया था। कोरोना की जांच ट्रू नेट, आरटीपीसीआर एवं एंटीजेन माध्यम से की जाएगी। जांच के लिए हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा व अमड़ापाड़ा में पांच पांच, पाकुड़ प्रखंड में सात, महेशपुर प्रखंड में आठ तथा पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न स्थानों में छह शिविर लगाए गए थे। डीसी ने सभी बीडीओ, सीओ को पूर्व में हुई जांच का डाटा एंट्री अप टू डेट करने को कहा। डीसी ने कहा कि विशेष जांच अभियान में पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों को तुरंत कोविड 19 मैनेजमेंट अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सदर प्रखंड में बीडीओ सफीक आलम, अंचलाधिकारी आलोक वरण केशरी, हिरणपुर प्रखंड में उमेश कुमार, महेशपुर प्रखंड में बीडीओ उमेश मंडल, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में बीडीओ संजय कुमार, अमड़ापाड़ा प्रखंड में बीडीओ निशा कुमारी, अंचलाधिकारी शफी आलम, पाकुड़िया प्रखंड में बीडीओ मिथिलेश कुमार ने विशेष अभियान का निरीक्षण किया।

chat bot
आपका साथी