काव्यांजलि से अटल को श्रद्धांजलि

भाजपा की ओर से स्थानीय कालीभसान सांस्कृतिक भवन में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की याद में काव्यांजलि का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:06 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:06 PM (IST)
काव्यांजलि से अटल को श्रद्धांजलि
काव्यांजलि से अटल को श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा की ओर से स्थानीय कालीभसान सांस्कृतिक भवन में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, विधानसभा संयोजक बलराम दुबे ने किया। साहित्य जगत के गणमान्य लोगों ने अपनी कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वाजपेयी के द्वारा रचित कविताओं का पाठ करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। कवि प्रमोद कुमार सिन्हा, मौसमी बनर्जी, कृपा ¨सधु बच्चन, अमरजीत भगत, सौरभ घोष, शबरी पाल, मिसफीका एवं सुदीप कुमार त्रिवेदी ने कविता पाठ किया। स्कूली बच्चों के अलावा भाजपा नेता साहेब हांसदा, दानियल किस्कू, महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला रजक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा शबरी पाल, विधान विस्तारक अमरेंद्र पाठक, तुहीन शुक्ला, धर्मेंद्र त्रिवेदी, असीम मंडल, पंकज साहा, सुबोध मंडल, विवेक वर्मन, नवीन भगत, रवि जायसवाल, रविशंकर झा, अजित रविदास, ¨पटू यादव, साधना ओझा, पार्वती देवी, अरुण चौधरी, मों. रफीक, सोमा पाल, शिखा देवी थे।

chat bot
आपका साथी