पाकुड़ की बेटियों ने कुश्ती में दिखाया दम

पाकुड़ : रांची स्थित खेलगांव के गणपत राय इंडौर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पुरुष-महिला

By Edited By: Publish:Wed, 19 Oct 2016 09:23 PM (IST) Updated:Wed, 19 Oct 2016 09:23 PM (IST)
पाकुड़ की बेटियों ने कुश्ती में दिखाया दम

पाकुड़ : रांची स्थित खेलगांव के गणपत राय इंडौर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पुरुष-महिला कुश्ती प्रतियोगिता में पाकुड़ महिला कुश्ती टीम की पांच बेटियों ने दम दिखाया। इसमें जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा गांव निवासी सुभाषिनी टुडू ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा तीन छात्राओं ने रजत पदक व एक ने कांस्य पदक का खिताब जीता है। सभी छात्राएं महिला समाख्या सोसाइटी के महिला शिक्षण केन्द्र की छात्राएं रह चुकी हैं। अंडर-19 महिला वर्ग के कुश्ती प्रतियोगिता में सुभाषिनी टुडू ने स्वर्ण और शांतिमुनी मरांडी को रजत पदक मिला। अंडर-17 महिला वर्ग में मंजू किस्कु व बड़की ने भी रजत पदक जीती। प्रमिला टुडू को कांस्य पदक मिला। पदक विजेता सभी छात्राओं को महिला समाख्या सोसाइटी कार्यालय में बुधवार को जिला समन्वयक रीना साह ने स्वागत किया। सुभाषिनी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में महिला समाख्या सोसाइटी का बहुत बड़ा योगदान है। सोसाइटी से ही प्रेरणा मिलती रही। महेशपुर प्रखंड के चिलगांव निवासी बड़की बास्की व बथानडांगा गांव निवासी मंजू किस्कु ने भी सफलता का श्रेय महिला समाख्या सोसाइटी को दी है। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के हेठबंधा निवासी शांतिमुनी मरांडी ने कहा कि महिला समाख्या सोसाइटी से खेल की प्रेरणा मिली।

chat bot
आपका साथी