मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से कार्य न हो प्रभावित

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विकास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 09:59 PM (IST)
मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से कार्य न हो प्रभावित
मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से कार्य न हो प्रभावित

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित कर्मियों को बीडीओ ने साफ निर्देश दिया कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल में जाने से किसी प्रकार से कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके लिए सभी स्वंयसेवकों सहित अन्य कर्मियों को डिमांड निकालने सहित अन्य कार्य करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में बिरसा हरित क्रांति योजना के तहत लगाए जा रहे बागवानी पर चर्चा करते हुए बीडीओ ने कहा कि उन्नत किस्म के पौधों का चयन होना चाहिए। अगर इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो सबंधित कर्मी जिम्मेवार होंगे। किसानों के जमीन और लगने वाले पौधा उन्नत व लंबे आकार के होने चाहिए। मनरेगा में अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन करते हुए मजदूरों को काम दें। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर, गुहा उरांव, मोहम्मद सुहैल, श्यामदयाल उरांव सहित प्रखंड कर्मी व स्वंयसेवक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी