महिला ने फांसी लगाकर की खुदकशी

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बराठपुर गांव निवासी राजेंद्र मुंडा की पत्नी रानी मुंडा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:57 PM (IST)
महिला ने फांसी लगाकर की खुदकशी
महिला ने फांसी लगाकर की खुदकशी

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बराठपुर गांव निवासी राजेंद्र मुंडा की पत्नी रानी मुंडा (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जाता है कि टेंपो चालक राजेंद्र मुंडा और रानी मुंडा के पुत्र की गत आठ फरवरी को दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही रानी मानसिक तनाव में रह रही थी। गुरूवार को सुबह से ही रानी बेटे के वापस आने को लेकर बड़बड़ा रही थी। वह कह रही थी कि आज करमा है, बेटा आज आ जाएगा। गुरूवार की शाम घर के सभी सदस्य करमा पूजा में गए हुए थे। इसी दौरान रानी ने घर के छप्पर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जब रानी का देवर संतु ¨मज घर पहुंचा तो रानी को फांसी के फंदे से झूलता पाया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों की सहायता से शव को नीचे उतारकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने रानी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना के अवर निरीक्षक एस. महथा ने सदर अस्पताल पहुंच कर मामले में परिजनों का बयान लिया है।

chat bot
आपका साथी