बंद कंटेनर में जा रहे थे कोडरमा-गिरिडीह

जागरण संवाददाता लोहरदगा लोहरदगा शहरी क्षेत्र में गुरुवार को तेज गति से जा रहे एक कंट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2020 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 06:12 AM (IST)
बंद कंटेनर में जा रहे थे कोडरमा-गिरिडीह
बंद कंटेनर में जा रहे थे कोडरमा-गिरिडीह

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र में गुरुवार को तेज गति से जा रहे एक कंटेनर को पुलिस ने किस्को मोड़ के समीप रोका। कंटेनर की जांच के लिए जब ड्राईवर को उसे खोलने के लिए कहा गया तो वह सकपका गया। पुलिस की कड़ाई के बाद जब कंटेनर खोला गया तो सभी अवाक रह गए। कंटेनर के अंदर बीस लोग बैठे थे। पूछताछ में पता चला कि सभी लोग गिरिडीह और कोडरमा के हैं, जो पुणे से भाड़े में कंटेनर ले कर लोहरदगा के रास्ते अपने गांव जा रहे थे। इन 20 यात्रियों को पुलिस ने कंटेनर से उतारा और प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी यात्रियों की जांच की, जिसमें कोई संदिग्ध नहीं पाया गया। उसके बाद प्रशासन की ओर से एक बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को दो पुलिस जवानों के साथ उनके गंतव्य को भेजा गया।

chat bot
आपका साथी