सेन्हा में अज्ञात महिला का शव बरामद

सेन्हा थाना क्षेत्र के हेसवे स्कूल के समीप खलियान से सेन्हा थाना पुलिस ने रविवार को अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 10:26 PM (IST)
सेन्हा में अज्ञात महिला का शव बरामद
सेन्हा में अज्ञात महिला का शव बरामद

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा थाना क्षेत्र के हेसवे स्कूल के समीप खलिहान से सेन्हा थाना पुलिस ने रविवार को अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई पर कहीं से कुछ भी सफलता हासिल नहीं हुई। सेन्हा थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष के करीब होगी, उसके शव खेत में पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला के शव की शिनाख्त कराई गई , पर कहीं से उसकी पहचान नहीं होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस की माने तो उक्त महिला रास्ता भटककर हेसवे गांव पहुंची थी। ग्रामीण क्षेत्र के कई लोग शव देखने के बाद बताया कि उसे साके गांव के रास्ते में देखा गया था, जिसका शव हेसवे स्कूल के पास संतोष मिस्त्री के खलिहान में मिला। ग्रामीणों ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सेन्हा थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने का कहना है है मृतक महिला के शव की पहचानी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त कराने का प्रयास जारी रखा गया है।

chat bot
आपका साथी